संसार में यदि कोई प्रेम सबसे सच्चा सबसे पवित्र और सबसे निस्वार्थ हैं, तो केवल मां का प्रेम हैं l जब बच्चा इस दुनिया में आता है, तो सबसे पहले जो उसे स्पर्श मिलता है वह मां की ममता का होता है l उसकी गोद में एक ऐसी शांति होती है, जो संसार की किसी भी दौलत से बड़ी होती है l मां अपनी नींद त्याग देती है, वह स्वयं को भूल जाती है,पर अपने बच्चों के चेहरे की मुस्कान कभी कम नहीं होने देती, कितनी ही रातें जब माँ चुपचाप जागती रहती है,बस यह देखने के लिए उसका बच्चा आराम से सो रहा है या नहीं l वह अपने दर्द को छुपा लेती पर बच्चों के आंसू एक पल भी नहीं देख पाती l
समय बीत जाता है, बच्चे बड़े हो जाते हैं, अपने जीवन में व्यस्त हो जाते हैं पर मां का दिल वही रहता है उसी दरवाजे पर जहां से उसका बच्चा कभी भी वापस आ सकता है l उसकी दुआएं हमेशा उसके बच्चों के आगे – आगे चलती है l🙏 महिला दिवस के पावन अवसर पर आज हम सब अपनी मां को नमन करते हैं क्योंकि मां केवल एक रिश्ता नहीं है, माँ त्याग प्रेम और ममता का जीवित स्वरूप है l संसार की हर सफलता छोटी पड़ जाती है, उस मां के सामने जिसने हमें चलना, बोलना और संस्कारों से जीना सिखाया है l 🙏अगर आज आपकी ❤️मां ❤️ आपके पास है तो एक पल रुक कर उन्हें गले लगा लीजिए, क्योंकि मां का प्यार जीवन का वह अनमोल खजाना है जिसकी कीमत शब्दों में कभी नहीं बताई जा सकती 🙏
माँ को समर्पित 🙏शब्द साधना
ममता प्रकाश 🙏🙏🙏
This Post Has One Comment
Satya vachan