जब श्रद्धा कमजोर होती है तब सबूरी संभाल लेती है

आज गुरुवार के दिन आप सबके साथ एक बहुत प्यारी बाबा की कथा कहने की प्रेरणा श्री साईं नाथ द्वारा मिली l जो मैं प्रस्तुत करती हूँ 🙏तो बहुत ध्यान और प्रेम से साईं नाथ के चमत्कार की कथा पढ़िएगा l प्रस्तुत है बाबा के आशीर्वाद और चमत्कार की एक बहुत सुंदर पावन कथा 🌹💐

शिरडी की पावन भूमि पर एक गरीब पति पत्नी अपने बीमार बच्चे को लेकर आए, जिसकी सांसे टूट टूट कर चल रही थी l और माता-पिता की आंखों में आंसुओं का सैलाब था l किसी ने उनसे कहा था कि शिरडी साईं के द्वार चले जाओ, वहां से कोई खाली नहीं लौटता l काँपते हुए कदमों से वह साई बाबा के मस्जिद पहुंचे, बाबा धूनी के पास बैठे थेl दोनों कुछ बोल ना सके बस बच्चे को बाबा के चरणों में लिटा कर फूट फूट कर रोने लगे l साईं नाथ ने आंखें खोली, करुणा दृष्टि डाली और बड़े शांत स्वर में बोले 🙏अल्लाह मालिक है,सब ठीक होगा 🙏l बाबा ने धूनी से थोड़ी सी ऊदी उठाई और बच्चे के माथे पर लगाई और माता, पिता से कहा श्रद्धा रखो सबूरी रखो वह पति-पत्नी वहीं बैठ गए, ना कोई प्रश्न ना कोई मांग बस एक विश्वास कुछ ही समय बाद बच्चे की सांस सामान्य होने लगी l जो बच्चा चल भी नहीं पा रहा था वह धीरे-धीरे उठ कर बैठ गया l

माता पिता की आंखों में आंसू नहीं कृतज्ञता बह रही थी l बाबा मुस्कुराए और बोले देखा जब इंसान हार मान लेता है 🙏तब ईश्वर सब संभाल लेता है l तो यह कोई चमत्कार नहीं यह बाबा पर किया हुआ विश्वास है l यह श्रद्धा सबूरी की परीक्षा है बाबा कहते थे कि तुम मुझ पर विश्वास रखो मैं तुम्हारा बोझ उठा लूंगा l जो बाबा के चरणों में अपना अहंकार, डर और पीड़ा रख देते हैं l उनका जीवन साईनाथ संवार देते हैं l आज भी शिरडी आने वाला हर भक्त यही अनुभव करता है 🙏कि बाबा हमें दिखाई भले ना ही न दे, पर हमारे टूटे दिल की पुकार साईं नाथ जरूर सुनते हैं 🙏जय हो साईं नाथ महराज की 🙏🙏
🙏श्रद्धा 🙏सबूरी 🙏इन दोनों मन्त्रों में साईं नाथ निवास करते है👏👏👏
ओमसाई राम प्रणाम 🙏🙏🙏

Other Blogs

Facebook
WhatsApp

This Post Has One Comment

  1. Akansha Srivastava

    🙏👏👏

Leave a Reply