अध्यात्म की तरफ चलते चलते आज ध्यान खुद की तरफ चला गया l यकीन मानिये हम स्त्रियों की जिंदगी आज भी आसान नहीं है l इसी विषय पर🙏शब्द साधना 🙏आज की नारियों की अनकही वेदना लिखने का प्रयास कर रहा है l जो सभी नारियों को समर्पित है 🙏
कभी-कभी स्त्री के मन में कैसा सन्नाटा बस जाता है,जिसे शब्द नहीं मिलते और आंसू भी आंखों तक आकर लौट जाते हैं,वह मुस्कुराती है, घर संभालती है, रिश्ते निभाती है, पर भीतर ही भीतर हर दिन थोड़ा-थोड़ा टूटती भी है l अपनी बात किसी से कह ना पाना भी अंतरमन को खाली करता रहता है l माँ को बताएं तो माँ चिंता करेगी, पिता को बताएं तो वह परेशान हो जाएंगे, बहन को बताएं तो तुलना हो जाएगी,जिम्मेदारियों के बीच स्त्री की पीड़ा अक्सर अनदेखी रह जाती है l स्त्री मजबूत होती है,पर हर समय मजबूत बने रहना भी तो एक थकान है l वह रात को आंसुओ में सोई और सुबह मुस्कान की चादर ओढ़ ली, मन में सवाल उठते है? कि क्या मेरी भावनाओं की कोई कीमत नहीं क्या मेरा दर्द इतना छोटा है?कि कोई सुनना भी ना चाहे,क्या सिर्फ निभाते रहना ही मेरी पहचान है l फिर भी वह उठती है,काम करती है सबको संभालती है और खुद को पीछे छोड़ देती है, और तो और आर्थिक सहायता परिवार को देना भी अब उसके जीवन का सबसे जरूरी हिस्सा बन गया है l अगर कभी स्त्री की थकान उसके चेहरे पर दिखे और वो थकान महसूस करे,तो तुरंत जवाब मिलता है,की नौकरी करने की क्या जरूरत है तुम अपनी मर्ज़ी से नौकरी कर रही हो,कमाल के शब्दों का सामना रोज करना पड़ता है l 🙏 आज का ब्लॉग उन सभी नारियों के लिए है,जो हँसते हुए आसूं छिपाती रहती है l जो सबका ख्याल रखती है, पर उनका ख्याल कोई नहीं रखता l
जिस दिन आप अपने मन की बात खुद से कहना सीख लेंगी ? जिस दिन आप ये मान लेंगी कि आपकी भावनाएं उतनी ही जरूरी है, जितनी परिवार के अन्य लोगों की ? बस बदलाव उसी दिन से शुरू होगा l आपको बस अपनेआप को पहचानना है l हमें किसी को नहीं बदलना बस खुद को बदलना है l
निष्कर्ष 👏 आपके मौन में भी शक्ति है,आपके आँसुओ में भी साहस है, आपके भीतर एक नई सुबह धीरे-धीरे आकार ले रही है, याद रखिए अंधेरी रात कितनी भी लंबी क्यों ना हो सुबह का आना तय है l आपकी पीड़ा एक दिन आपकी चेतना बनेगी और आपकी चेतना आपको नया जीवन देगी,आप केवल निभाने वाली स्त्री नहीं,बल्कि आप स्वयं एक संपूर्ण अस्तित्व है 🙏समर्पण भाव 🙏 स्त्री का मौन उसकी कमजोरी नहीं,उसकी गहराई है 🙏 और उसकी संवेदना ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति 🙏
अगर शब्द आपके ह्रदय को छू जाये तो पहला कदम आपका अपने लिए उठना चाहिए 🙏
शब्द साधना🌹 देवीतुल्य नारियों को नमन करता है 👏आगे बढिये, मुस्कुराइये🙏 वक्त आपका सदा से था,है और रहेगा 👏👏
शब्द साधना ✍️
ममता प्रकाश 🙏🙏🙏
This Post Has 2 Comments
ATI khoobsurat lekh…
Truth 👏
Beautiful lines and very true.👍