ईश्वर पर विश्वास🙏( कैसे जीवन को बदल कर रख देता है )🙏

🙏हर मनुष्य के जीवन में एक ऐसा समय अवश्य आता है l जब सब रास्ते बंद से लगने लगते हैं, जब मन टूटने लगता है,और हर तरफ सिर्फ अंधेरा दिखाई देता है, ऐसे में अगर कोई शक्ति हमें संभालती है तो वह है हमारा अपने ईश्वर पर अपने मालिक पर पूर्ण विश्वास 🙏ईश्वर पर विश्वास केवल बाह्य क्रियाओ तक सीमित नहीं बल्कि ऐसी आंतरिक शक्ति है,जो पूरे जीवन की दिशा को बदल देती है l जब हम अपने ईश्वर पर विश्वास करते हैं, तो हमारा मन शांत रहने लगता है,और हृदय में यह विश्वास परिपक्व हो जाता है,कि समाधान जरूर निकलेगा, और यही विश्वास चिंता भय और तनाव को धीरे-धीरे कम करने लगता है l जब अपने साथ छोड़ देते हैं,तब अपने भगवान पर किया हुआ विश्वास इंसान की सबसे बड़ी ताकत बन जाती है l यह भरोसा हमें टूटने नहीं देता हमें अंदर से मजबूत बनाता है धैर्य से जब हम स्वीकार कर लेते हैं,तब हमें महसूस होता है,कि ईश्वर पर विश्वास करने वाला व्यक्ति हर परिस्थिति को बड़ी सहजता से स्वीकार कर लेता है l वह समझता है कि जो हो रहा है उसके पीछे कोई गहरी सीख छुपी हुई होती है यही धैर्य जीवन को संतुलित बनाता है l और हमें नकारात्मक सोच से बाहर भी निकालता है l विश्वास से मन में सकारात्मकता आती है, जिससे मनुष्य दूसरों को दोष देने के बजाय खुद को सुधारने पर ज्यादा ध्यान देता है l इससे जीवन में शांति और संतोष बढ़ता है l ईश्वर पर विश्वास हमारा अहंकार मिटाता है👏 हमें सही और गलत का फर्क सिखाता है l जब हम ईश्वर को सर्वश्रेष्ठ मानते हैं तो अहंकार अपने आप कम होने लगता है l विनम्रता करुणा जीवन का हिस्सा बन जाते हैं l अंत में निष्कर्ष के रूप में बस यही कहना है👏 ईश्वर पर विश्वास जीवन की हर समस्या का अंत तो नहीं करता, लेकिन हमें हर समस्या से लड़ने की शक्ति जरूर देता है l👏 और जब मन में विश्वास होता है, तो जीवन में हार नहीं होती केवल सीख होती है l 🙏
शब्द साधना ✍️
किया भरोसा साईं पर तो धोखा कभी न खायेगा 🙏दुख में सबसे पहले मिलने तुझसे तेरा साईं आयेगा 🙏🙏🙏

ममता प्रकाश 👏

Other Blogs

Facebook
WhatsApp

Leave a Reply