एक और नया साल🌹🌹

🌹🌹साल तो नया है l पर हैं वही पुराने वादे, इरादे, सपने किसी को बड़ी गाड़ी लेनी हैl तो किसी को बड़ा मकान बनाना हैl किसी को विदेश में सेट होना है l किसी को बहुत बड़ी नौकरी ढूंढनी है l पर थोड़ा रुकिए यह तो सोचिए,यह दौड़ आपको विश्राम कहां देगी l तो इस बार नए साल की शुरुआत में स्वयं के साथ कुछ पल जरूर बिताये l ईश्वर ने आपको कुछ अलग करने का समय दिया है l ऐसा सोचकर आप सब इस साल की शुरुआत करिये l अपने सपनों पर विश्वास रखिए और हर दिन कुछ नया सीखने की आदत बनाइये l

असफलताओं से डरने की बजाय उनसे लड़ना सीखिए,मोबाइल से थोड़ा दूर रहकर किताबें, खेल और अच्छे विचारों से मित्रता करिए l आपकी सच्चाई,आपकी मेहनत और आपका आत्मविश्वास आपको उज्जवल भविष्य की ओरअवश्य ले जाएंगेl🌹 परिस्थितियों को बदलने की जिद ना करके खुद को इतना सशक्त बना ले, कि हर परिस्थिति में आप शांत रह सकें,जब दृष्टि और विचार शुद्ध होते हैं तभी हम सही निर्णय ले पाते हैं l तो इस वर्ष का यही संकल्प होना चाहिए कि बाहर कुछ साबित करने से पहले अंदर स्वयं से जुड़ना है l सच्चाई मेहनत और आत्मविश्वास से अपने भविष्य को उज्जवल बनाना है इन्हीं सच्चे और अच्छे विचारों के साथ आपका नव वर्ष मंगलमय हो 🙏नव वर्ष आप सबके लिए नए संकल्प लेकर आए🌹 आप सब अपने भीतर छुपी शक्ति को पहचान पाए 🌹

मेरी लेखनी आपका मार्गदर्शन करें 👏इसी कामना के साथ 👏👏👏🌹

ॐ साई राम प्रणाम 🙏

Other Blogs

Facebook
WhatsApp

Leave a Reply