जीवन एक लंबी यात्रा है l जिसमें उतार चढ़ाव सफलता, असफलता और आशा, निराशा सभी शामिल है l इस यात्रा में यदि कोई दो गुण हमारी सबसे बड़ी ताकत बनते हैं,तो वह है हमारा धैर्य और विश्वास,यह दोनों मिलकर हमें न केवल कठिन परिस्थितियों से बाहर निकालते हैं, बल्कि हमें आत्मिक और मानसिक रूप से भी सशक्त बनाते हैं l
धैर्य का अर्थ केवल सब्र के साथ इंतजार करना नहीं है,बल्कि सही समय तक अपने लक्ष्य और मूल्यों पर अडिग बने रहना भी है l कई बार हमें जिंदगी में तुरंत परिणाम नहीं मिलते तो धैर्य ही हमें सिखाता है, कि हर चीज अपने समय पर होती है l यदि हम धैर्य के साथ आगे बढ़ते हैं, तो एक निश्चित समय पर हम वह सब पा जाते हैं, जिसके हम अधिकारी है l विश्वास वह शक्ति है जो अंधकार में भी प्रकाश की किरण दिखाती है l स्वयं पर विश्वास होने से अपनी क्षमताओं को हम पहचान पाते हैं, और यदि अपने ईश्वर पर विश्वास करते हैं तो हम यह समझ पाते हैं, कि जो हो रहा है वह किसी अच्छे उद्देश्य के लिए हो रहा है l जब परिस्थितियां हमारे विपरीत हो,तब भी विश्वास हमें आगे बढ़ने का साहस देता है l
🙏 धैर्य और विश्वास का अद्भुत मेल🙏
धैर्य बिना विश्वास बोझ बन सकता है और विश्वास के बिना धैर्य अधूरा रह जाता है,जब हम धैर्य के साथ विश्वास रखते हैं तब हम केवल इंतजार नहीं करते, बल्कि आशा के साथ इंतजार करते हैं l और अपनी मंजिल तक पहुंच ही जाते हैं l🙏 इतिहास गवाह है कि जिन लोगों ने बड़े-बड़े लक्ष्य हासिल किए हैं, उन्होंने अपने कठिन समय में धैर्य और विश्वास को कमजोर नहीं पड़ने दिया है,जब जीवन कठिन लगने लगे तब याद रखें, धैर्य आपको टिके रहना सिखाता है,और विश्वास आपको आगे बढ़ना, 👏 इन्हीं दोनों की शक्ति से इंसान असंभव को भी संभव बना सकता है l🙏
निष्कर्ष 👏हर परिस्थिति में आपके चेहरे की प्रसन्नता ही आपको एक सफल इंसान बनाती है l जिसके पास धैर्य और विश्वास की अद्भुत दौलत है l🙏🙏
शब्द साधना की लेखनी से ✍️
ममता प्रकाश 🙏🙏
आज की बेटियों का दर्द
आज का समय बेटियों के लिए सचमुच आसान नहीं है...
Read More
This Post Has 2 Comments
Very nice ma’am 👌 👏👏
Very nice ma’am 👌 👏👏